Crime in Dehradun क्लेमेनटाउन क्षेत्र में नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में एक बड़े गिरोह का हाथ होने की बात भी सामने आ रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की को लेकर हिंदू संगठनों ने क्लेमेनटाउन थाने का घेराव किया। क्राइम इंडिया संवाददाता, देहरादून : Crime in Dehradun : देहरादून में लड़कियां सावधान हो जाएं। अगर रास्ते में आपसे कोई किशोरी मदद मांगे तो उनके झांसे में न आएं। क्योंकि इनको मोहरा बनाकर देहरादून की शांत वादियों में संगीन अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. दरअसल, क्लेमेनटाउन क्षेत्र में नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी दो अन्य किशोरियों को घर से बहला फुसलाकर सहस्त्रधारा रोड की तरफ कमरे में ले गई, जहां पहले से मौजूद दो किशोरों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों किशोर व एक किशोरी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में एक बड़े गिरोह का हाथ होने की बात भी सामने आ रही है। दूसरी ओर हिंदू संगठनों की ओर से समय पर कार्रवाई न करने व विवेचक की ओर से दुर्व्यवहार करने पर क्लेमेनटाउन थाने का घेराव किया। क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को एक 14 साल की किशोरी लापता हो गई थी। उसके स्वजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लेकिन, उसका कोई पता नहीं लगा। सोमवार को किशोरी को आइएसबीटी से बरामद किया गया। किशोरी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो और उसकी एक सहेली को एक अन्य किशोरी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने कमरे में ले गई, जहां दो किशोरों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों किशोर व किशोरी दूसरे समुदाय से हैं।
- अगर कोई किशोरी आपसे मदद मांगे तो आसपास के लोगों को इस बारे में बताएं और उनसे मदद लें।
- मदद के लिए उनके साथ अकेले न जाएं, किसी को साथ लेकर जाएं।
- तुरंत इन पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करें :
पुलिस कंट्रोल रूम या इमरजेंसी नंबर- 112
महिला हेल्प लाइन – 9411112780
साइबर हेल्प लाइन- 1930
ड्रग हेल्प लाइन – 9412029536, 0135-2656202
आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की को लेकर हिंदू संगठनों ने क्लेमेनटाउन थाने का घेराव किया। इस दौरान बजरंगदल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि नाबालिगों को बरगलाने के पीछे एक गिरोह है। इसमें आइएसबीटी स्थित एक हुक्का बार से जुड़ी महिला शामिल है। वह रुपये देकर किशोरियों को इस तरह के धंधे में डाल रही है, जबकि पुलिस उसे संरक्षण दे रही है। थाने का घेराव करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी सर्वेश पंवार ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
Edit By : M T RAHMAN