West Bengal North 24 Parganas: बच्चे के सामने बंदूक के बल पर मां से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

West Bengal North 24 Parganas. बंगाल में बच्चे के सामने उसकी मां के साथ बंदूक के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 27 साल की पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।          कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के हासनाबाद में ढाई साल के बच्चे के सामने उसकी मां के साथ बंदूक के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 27 साल की पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने अमजद मुल्ला और सज्जाकी नामक दो आरोपियों को पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति सुरक्षा गार्ड का काम करता है और वह ड्यूटी पर था। रात को दोनों आरोपितों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और उस कमरे में दाखिल हुए, जहां महिला और उसका बेटा सो रहे थे। उन्होंने बच्चे के सिर पर रिवाल्वर रखा और उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी दौड़कर वहां आए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोग निगरिहिता गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि दोनों युवक एक घर में चोरी करने के लिए घुसे। घर में कुछ न पाकर। उन्होंने महिला पर हमला कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के रोने पर पड़ोसियों ने आकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी सामूहिक पिटाई की गई। घटना की सूचना पर हासनाबाद थाने की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले अप्रैल, 2022 में उत्तर 24 परगना व हुगली में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी थीं। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पहली घटना उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में घटी है। नया कैमरा दिखाने के नाम पर आरोपितों ने घर में बुलाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पूर्णिमा सरकार घर के बाहर पहरा दे रही थी। आरोप है कि पूर्णिमा सरकार के रिश्तेदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने इस घटना में पूर्णिमा सरकार, बासुदेव विश्वास, शुभंकर मिस्त्री और अर्पण सरकार को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर, हुगली जिले के कोन्ननगर में एक किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने इसे अपने दोस्तों में शेयर कर दिया। उसके बाद उसके दोस्तों ने भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने श्रीरामपुर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस ने इलाके से पी शिवा राव, वी हरीश, बी विवेक और आकाश जाना नाम के चार युवकों को गिरफ्तार किया।

 

Edit By : M T RAHMAN

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This