Udham Singh nagar news मिथुन का विवाह एक दिसंबर 2021 को दिनेशपुर निवासी दीपशिखा के साथ हुई थी।
क्राइम इंडिया संवाददाता, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar News : ट्रांजिट कैंप में युवक की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सचिन राय पुत्र मुकुल राय ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसके बड़े भाई मिथुन राय का विवाह एक दिसंबर 2021 को हुआ था। विवाह के एक माह बाद मिथुन अपनी पत्नी को लेकर ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप में रहने लगा। जनवरी 2022 में मिथुन एक दिन काम से लौटने के बाद जब अपने ट्रांजिट कैंप स्थित किराए में मकान में पहुंचा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। काफी देर खटखटाने के बाद मिथुन की पत्नी ने कुंडी खोली तो अंदर एक युवक बैठा हुआ था। मिथुन के पूछने पर उसने बहाना बनाकर बताया कि वह उसका रिश्ते का भाई है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा। इस दौरान पता चला कि जिसे उसने पत्नी के साथ कमरे में देखा तो वह उसका प्रेमी आशीष है। शादी से पहले से ही दोनों में संबंध थे और अक्सर उसकी गैर मौजूदगी में घर आता-जाता रहता था इस पर मिथुन ने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसकी जानकारी मिथुन ने स्वजनों को भी दी और बताया कि वह उसे आत्महत्या के लिए उकसाती है। 22 अगस्त 2022 को मिथुन ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी आैर उसका प्रेमी आशीष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह सुनकर वह रामपुर से रुद्रपुर अपने भाई के कमरे में पहुंचा तो उसने जहर खा लिया था और बेहोश पड़ा हुआ था। इस पर वह उसे अस्पताल ले गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान उसके भाई का मोबाइल उसे मिला, जिसमें उसके भाई मिथुन और उसकी पत्नी की बातचीत थी। सचिन राय ने भाई की मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी आैर उसके प्रेमी आशीष के विरुद्ध कार्रवाई को ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।











Total Users : 72114
Total views : 73839