Sultanpur: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण, सड़क किया जाम

सुलतानपुर में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

सुलतानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपितों की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को मार्ग जाम कर दिया। इस कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बीते मंगलवार की शाम 13 वर्षीय छात्रा कटसारी स्थित कोचिंग से घर वापस जा रही थी। राईबीगो अनुसूचित बस्ती के नजदीक बांसकोठ के पास शराब पी रहे तीन युवकों ने उसको पकड़ लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपित भाग निकले। होश आने पर छात्रा शोर मचाते हुए निर्वस्त्र भागने लगी। उसकी हालत देख ग्रामीण दंग रह गए। महिलाओं ने तत्काल कपड़े से पीड़िता का तन ढका। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना स्थल से मोटर साइकिल भी बरामद की। कटसारी के पूर्व प्रधान जीतेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, अभय सिंह गजेन्द्र सिंह, शिवांश सिंह, आशुतोष सिंह, मोहित समेत सैकड़ों लोगों ने बुधवार को बरवारीपुर पावरहाउस के पास एक घंटे तक आवागमन ठप रखा। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, तहसील के अधिवक्ताओं पूर्व अध्यक्ष दयाराम पांडेय के नेतृत्व में महेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, नीतेश पांडेय, दिनेश शुक्ल ने उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की। जनाक्रोश को देख कोतवाली व अन्य थानों की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों को त्वरित प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। घटना में शामिल पंकज व संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरिश्चंद्र अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिश्चंद्र भीम आर्मी में पदाधिकारी भी है। वहीं, कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ अभी भी नरम रुख अख्तियार करने पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत को फटकार भी लगाई। साथ ही कठोरतम कार्रवाई की बात कही। पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश ने बताया कि नामजद आरोपितों में दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, तीसरे की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का इलाज कराया गया, वह अब ठीक है।

Edited By :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This