मुजफ्फरपुर अपराध : चारा लेने गई महिला के साथ खेत में क्या हुआ था…पास में काम कर रहे मजदूर क्यों भाग गए

मुजफ्फरपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता नज़ीम अशरफ़। सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी स्थित एक लीची के बगीचे के पास रेखा देवी (40) की हत्या कर शव को छिपा दिया गया था। वह मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की तो उसका शव पेड़ की डाल और पत्ते के नीचे दबा मिला था।घटनास्थल के निकट कुल्हाड़ी व साइकिल ीामिली थी। इस घटना ने एक साथ कई सवाल पैदा कर दिए हैं। खेत में पहुंचने के बाद महिला के साथ क्या हुआ था? खेत के पास में ही पेड़ काट रहे मजदूर घटना के बाद क्यों भाग गए? क्या उनका इससे कोई कनेक्शन है? यह कुल्हाड़ी व साइकिल किसकी है. घटना से बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था। इस दौरान पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में जनप्रतिनिधियों ने समझाकर सभी को शांत कराया था। पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्मट के लिए श्रीक़ष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किस तरह हुई है। घटनास्थल के निकट जो मजदूर वहां काम कर रहे थे। उसका पता लगाया जा रहा है। उससे भी पूछताछ होगी। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार के दिन के 11 बजे बालेश्वर महतो की पत्नी रेखा देवी (40) पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि जहां वह चारा काट रही थी वहां दो-तीन मजदूर भी थे, जो पेड़ काट रहे थे। इस पर वहां उसकी खोज शुरू की गई तो कोई मजदूर नहीं मिला । दोपहर दो बजे पेड़ की डाल और पत्ते के नीचे दबा उसका शव मिला। शरीर पर चोट और जख्म के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को लाकर महम्मदपुर कोठी चौक पर मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अबु सैफी मुर्तुजा, सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशितों को समझाकर शांत कराने और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसे लेकर नोकझोंक भी हुई। थानेदार के काफी समझाने के बाद भी आक्रोशित लोग नहीं माने। बाद में मुखिया प्रज्ञा कुमारी के कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो बजे बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क से हटे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This