हनुमानगढ़ : दस साल की लड़की से जीजा सहित तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

हनुमानगढ़ राजस्थान, क्राइम इंडिया संवाददाता : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक दस साल की लड़की से उसके जीजा सहित तीन अन्य लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। बाल कल्याण समिति ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। प्रेट्र के मुताबिक, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपितों की पहचान लड़की के जीजा लखन, सूरज और बट्टू के रूप में हुई है। बाल कल्याण समिति ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई ने कहा कि पुलिस को बाल कल्याण समिति द्वारा भेजा गया एक पत्र मिला, जिसमें पूरी घटना बताई गई थी। पत्र में लिखा था कि लड़की ने उन्हें बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।  सीडब्ल्यूसी ने दुष्कर्म पीड़िता को सखी सेंटर में भर्ती कराया। महिला थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता के साथ एक सहयोगी नियुक्त किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Edited by : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This