कर्नाटक : में श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला, लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड की ली जान

कर्नाटक, क्राइम इंडिया संवाददाता,ओम शुक्ला : कर्नाटक में दिल्‍ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। बेंगलुरु के होरामावु में एक महिला कृष्णा कुमारी को उसके लिव-इन पार्टनर संतोष धामी ने मार डाला। बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन के डीसीपी भीमाशंकर एस गुलेद ने बताया कि कृष्‍णा और उसके पार्टनर संतोष के बीच किसी बात का लेकर बहस हुई। इस दौरान संतोष ने गुस्‍से में आकर कृष्‍णा का सिर दीवार में दे मारा। इससे कृष्‍णा की मौत हो गई। बता दें कि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। शरीर के टुकड़ों को रखने के लिए उसने 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे दिल्ली के महरौली जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने कई लड़कियों को डेट किया था। गौरतलब है कि पुलिस को दिल्ली को महरौली जंगल में श्रद्धा की हड्डियां मिली है। उनका डीएनए श्रद्धा के पिता की डीएनए से मैच हो गया। बता दें कि आफताब का परिवार वाले, खासकर उसके माता-पिता भी जानते थे कि आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट करता है।

Edited by : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This