भदोही, क्राइम इंडिया संवाददाता। बहू से मारीपट और दुष्कर्म करने के मामले में भदोही की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को ससुर को सजा सुनाई। इसके अलावा पत्नी से दुष्कर्म करने का मामले में पति को भी सजा सुनाई गई। कोर्ट ने चंदापुर निवासी अमरनाथ (60) और उसके पुत्र चंद्रराज (35) को 14 और 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय महिला के साथ उसके पति और ससुर ने मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों जमानत पर बाहर थे, लेकिन अदालत के फैसले के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Edited By : Raees Khan











Total Users : 72114
Total views : 73837