उतार प्रदेश : कानपुर में सेक्स रैकेट, पांच युवती के साथ दो युवक गिरफ्तार

उतार प्रदेश, क्राइम इंडिया संवाददाता। दो दिन तक सांप्रदायिक तनाव झेलने वाले कानपुर शहर में कल कॉल गर्ल रैकेट पकड़ा गया। औद्योगिक क्षेत्र पनकी के गंगागंज के रानीगंज में पांच युवतियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पनकी में कॉल गर्ल रैकेट के संदेह में वांछित महिलाओं की तलाश में पहुंची पुलिस को छापे में सेक्स रैकेट मिला। पुलिस ने पांच महिलाओं व दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पांच अक्टूबर को एक किशोरी ने पनकी रानीगंज की इंदु के साथ गंगागंज की मंजू पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस इन दोनों की तलाश में लगी थी। कई बार दबिश देने पर भी वे हाथ नहीं लगीं। कल कल्याणपुर के सीओ असित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने इंदु और मंजू की तलाश में दबिश दी। दोनों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। इनके साथ कमरों में अन्य लड़कियां दो युवकों के साथ रंगरेलियां मनाते मिलीं। पुलिस को वहां पर सेक्स रैकेट मिला। पुलिस ने वहां से इंदु व मंजू के साथ ही राधा, ज्योति व नेहा के साथ पनकी के धनीराम व रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी के खिलाफ देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Edited by : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This