उतार प्रदेश : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसा बाइक सवार, चार बरातियों की मौत

मीरजापुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : थाना सन्तनगर के गोहिया लालगंज कलवारी रोड पर गुरुवार की भोर में ईंट लदी ट्राली में एक बाइक पर सवार चार लोग पीछे से घुस गए। हादसे में चारो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा सभी को पीएचसी पटेहरा ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। रामपुर रिक्सा गांव निवासी 16 वर्षीय अर्पित पांडेय पुत्र राधेश्याम, 16 वर्षीय गणेश पुत्र हरिहर यादव निवासी बहरछठ पटेहरा कला, 18 वर्षीय सुमेश पुत्र रबी पाल निवासी पटेहरा कला व 15 वर्षीय अंकित मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद निवासी पटेहरा कला क्ष्रेत्र के केवड़ा गांव से संतनगर के मझारी में गई बरात में शामिल होने के लिए गए थे। सभी बरात में खाना खाए और रातभर आर्केस्ट्रा देखे। गुरुवार की भोर एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। सुबह करीब 4:00 बजे जैसे ही बाइक सवार सभी बराती लालगंज कलवारी मार्ग के गोहिया गांव के पास पहुंचे की सड़क किनारे पंचर होने के कारण की खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से जाकर भीड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों बराती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने चारों बरातियों को लहूलुहान हालत में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को पीएससी पटेहरा ले गई जहां चिकित्सक ने चारों बरातियों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही स्वजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को थाना संतनगर में खड़ा कराया गया है।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This