मुंबई, क्राइम इंडिया संवाददाता : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला समुद्र में डूब जाती है और बच्चे मम्मी-मम्मी कहकर चिल्लाते रह जाते हैं। वीडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो बांद्रा का है। पिछले महीने जून में एक महिला, जिसका नाम ज्योति सुनार (32) है, समुद्र में आई लहर में बह गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। ज्योति अपने पति मुकेश (35) और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बांद्रा किले के पास बैंडस्टैंड आई हुई थीं। वह अपने पति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक चट्टान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान आए तेज ज्वार में वह बह गईं। उनके तीन बच्चे दूर से उन्हें देख रहे थे। वीडियो में बच्चों को मम्मी-मम्मी चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। आसपास खड़े लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 20 घंटे के बचाव अभियान के बाद 10 जून को मुंबई तटरक्षक बल को उसका शव मिला। महिला के पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह भी लहर में बह रहा था, लेकिन एक आदमी ने उसे वापस किनारे पर खींच लिया, जिससे वह बच गया, लेकिन ज्योति पानी के बहाव में बह गई। उन्होंने कहा, “मैंने अपना संतुलन खो दिया और हम दोनों फिसल गए। एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया, जबकि मैंने अपनी पत्नी को पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
Edited by : Raees Khan











Total Users : 72112
Total views : 73834