West Bengal, Kolkata में बवाल! कोलकाता और हावड़ा बना रणक्षेत्र, भाजपा समर्थकों ने गाड़ियों में लगाई आग

 

13 सितंबर 2022 मंगलवार कोलकाता और हावड़ा बना रणक्षेत्र. भाजपा समर्थकों ने गाड़ियों में लगाई आग. 

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ बीजेपी ने नबान्न अभियान चलाया. इस नबान्न अभियान के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर भिड़ंत हुई.गाड़ियों में आग लगा दी गई . ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भाजपा के नबान्न अभियान को लेकर दिनभर हंगामा मचा रहा. सुबह से ही राज्य के जिले-जिले में भाजपा समर्थक और पुलिस के बीच भिड़ंत होती रही. सांतरागाछी के बाद हावड़ा में भी पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई. हावड़ा में भाजपा समर्थकों ने पुलिस की बैरिकेड्स तोड़ दी. पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे. इस बीच पुलिस के साथ झड़प में कई भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है. भाजपा के नबान्न अभियान के दाैरान जगह-जगह पर लाठीचार्ज किया गया. मध्य कोलकाता में भी पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के साथ ही पत्थरबाजी भी की गई. पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच पुलिस के साथ झड़प में कई भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है। भाजपा समर्थकों ने जगह -जगह पर गाड़ियों में आग लगा दी. लालबाजार के पास पुलिस की गाड़ियों को फूंक दिया गया. आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पहले पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसके बाद उसमें आग लगा दी।

Edit By: M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This