Amanatullah Khan Arrest: आप विधायक की गिरफ्तारी के दौरान जमकर हंगामा, अमानतुल्लाह के घर के बाहर ACP से मारपीट की कोशिश

Amanatullah Khan Arrest आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, क्राइम इंडिया डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके घर पर जमकर हंगामा हुआ। एसीबी चीफ मधुर वर्मा के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के दौरान एसीबी की टीम को सभी जगहों पर कड़ा विरोध का सामना करना पड़ा। एसीबी को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर उसके स्वजन और रिश्तेदारों ने एसीबी के एक एसीपी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। अमानतुल्लाह दोपहर करीब तीन बजे एसीबी के पास जांच में शामिल होने पहुंचा था। उससे देर शाम तक पूछताछ जारी थी। अमानतुल्लाह के जवाबों के आधार पर यह छापेमारी की गई। एसीबी के अधिकारी का कहना है कि छापेमारी के दौरान कई जगहों पर घर के सदस्य ताला लगाकर कर भाग गए थे। उनके ताले (लॉकर) खोले गए। बता दें कि अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में ”वित्तीय गड़बड़ी”, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में किरायेदारी का निर्माण, वाहनों की खरीद में भ्रष्टाचार और दिल्ली वक्फ बोर्ड में सेवा नियमों में उल्लंघन करते हुए 33 लोगों की ”’अवैध नियुक्ति”’ के आरोप हैं। इस संबंध में एसीबी ने जनवरी 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रविधानों के तहत केस दर्ज किया था। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया। उसने अपने रिश्तेदारों और करीबियों की अवैध तरीके से नियुक्तियां की थी। उसने सरकारी फंड का दुरुपयोग किया था। तनख्वाह में मद में तीन करोड़ की हेराफेरी की गई। अमतुल्लाह की दूसरी पत्नी मरियम के भी छापेमारी करने पर अवैध हथियार के फोटो और अन्य दस्तावेज मिले हैं। सीबीआइ ने इसी साल मई में अमानतुल्लाह खान पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी थी। इसके साथ ही सीबीआई खान से पूछताछ भी कर चुकी है। अमानतुल्लाह खान ने एसीबी कार्यालय में पूछताछ के बाद ट्वीट कर कहा कि मुझे पूछताछ के लिए एसीबी दफ्तर बुलाया गया और मेरे पीछे मेरे घरवालों को प्रताड़ित करने दिल्ली पुलिस को भेजा गया। उन्होंने उपराज्यपाल को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा कि सच को कभी आंच नहीं आती है याद रखिएगा। मुझे इस देश के संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Edit By : M T RAHMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This