Delhi Crime: मंडोली जेल में कैदी ने महिला डाक्टर से किया दुष्कर्म का प्रयास

पीड़िता की शिकायत पर हर्ष विहार थाने में दुष्कर्म के प्रयास की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।

 

नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता नज़ीम अशरफ़। सुरक्षित माने जाने वाली मंडोली जेल में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोमवार को एक विचाराधीन कैदी ने एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपित ने महिला शौचालय के अंदर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता शोर मचाते हुए बाहर भागने के दौरान गिरकर चोटिल भी हो गईं, सुरक्षाकर्मियों ने आरोपित को काबू किया।                                                                                                                                                        पीड़िता की शिकायत पर हर्ष विहार थाने में दुष्कर्म के प्रयास की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित दुष्कर्म के केस में जेल में बंद है। जेल नंबर 13 के डेंटल क्लीनिक में सोमवार दोपहर को एक महिला डाक्टर जेल के कैदियों का इलाज कर रही थी। एक विचाराधीन कैदी जांच के बहाने क्लीनिक में पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचते हुए वह महिला शौचालय में जाकर छिप गया। सूत्रों का कहना है कि जब डाक्टर शौचालय में गई तो वहां छिपे कैदी ने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा दी और डाक्टर से जबरदस्ती की कोशिश की। डाक्टर विरोध करने लगी तो आरोपित ने उन्हें धमका दिया। डाक्टर ने किसी तरह से कुंडी खोली और जान बचाने के लिए बाहर भागने लगी, इसी बीच जमीन पर गिरकर वह चोटिल भी हो गई। उनके हाथ पर चोट आई है। डाक्टर के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मी माैके पर पहुंचे और आरोपित को शौचालय से पकड़ लिया। इस वारदात से डाक्टर बुरी तरह से डरी हुई हैं। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत हर्ष विहार थाना पुलिस को दी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस को पता चला है कि आरोपित दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है ।

 

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This