West Champaran news विरोध पर अस्पताल कर्मियों ने की मारपीट। जख्मी महिला ने शिकारपुर थाने में प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ की शिकायत।
क्राइम इंडिया संवाददाता, नरकटियागंज (पचं), जासं। बिहार के पश्चिम चंपारण में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने गई युवती के साथ अस्पताल कर्मियों की हरकत से हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। शहर के कृषि बाजार रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की सगी बहन के साथ चिकित्सक और कंपाउंडर द्वारा अवैध संबंध बनाए जाने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। घायल महिला स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती है। घायल महिला के बयान पर शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने मामले में हास्पिटल के एक कर्मी को हिरासत में लिया है। घटना शनिवार की रात दो बजे की बताई जा रही है। जख्मी महिला शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी भाभी का आपरेशन बीते एक अक्टूबर का संबंधित हास्पिटल में हुआ। उसको देखने के लिए पीड़िता आई थी। उसी प्रकार उसकी भाभी की बहन भी आई थी। आरोप है कि रात दो बजे के आसपास जख्मी महिला की भाभी की बहन के साथ अस्पताल के चिकित्सक और कंपाउंडर अवैध संबंध बना रहे थे। उसकी नाबालिग भतीजी ने देख लिया। हास्पिटल कर्मियों के इस कृत्य को लेकर पूछताछ करने के लिए जब महिला पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ भी कंपाउंडर ने अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। हास्पिटल के एक कर्मी को हिरासत में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72109
Total views : 73829