अमस में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। राज्य के नगांव में एक पिता ने अपनी सारी सीमा पार करते हुए अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया।
नगांव (असम), क्राइम इंडिया संवाददाता: असम में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने की घटना सामने आई है। राज्य के नगांव जिले में एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पिता घर से भाग गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित उनके घर पर हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला। कोई जवाब न मिलने के बाद लड़की की मां ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वह जमानत पर बाहर था। व्यक्ति को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Edited By : Rahman











Total Users : 73306
Total views : 75443