डीआईजी पी रेणुका देवी ने थाना लक्ष्मण झूला में रविवार की शाम मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि तीन दिन तक पुलकित और उसके साथियों को एसआईटी ने रिमांड पर रखकर गहन पूछताछ की है।
क्राइम इंडिया संवाददाता, अंकिता हत्याकांड में गठित एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने कहा कि इस मामले में पटवारी वैभव प्रताप सहित अन्य राजस्व अधिकारी से गहन पूछताछ की गई है। किसी की भी अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना से पहले रिसार्ट में वीआईपी के आने की जानकारी अभी तक जांच में सामने नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है। वहां के विशेष कमरों में अगर कोई ठहरता है तो उसकी भी हम जानकारी जुटा रहे है। डीआईजी पी रेणुका देवी ने थाना लक्ष्मण झूला में रविवार की शाम मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि तीन दिन तक पुलकित और उसके साथियों को एसआईटी ने रिमांड पर रखकर गहन पूछताछ की है। इन तीन दिन में काफी गहन साक्ष्य जुटाए गए हैं। तीनों को ही घटनास्थल पर ले जाया गया है। इस वारदात की कैसे प्लानिंग की गई, कैसे घटना की गई इन तमाम बिंदुओं की जांच कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में काफी साक्ष्य मिले हैं। मौके पर बुलडोजर की मौजूदगी को लेकर उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन 24 सितंबर को हुआ था यह उससे पहले की घटना है। इस पर भी जांच चल रही है, काफी साक्ष्य हमें मिले हैं। हत्या का मकसद क्या है इस पर भी काफी काम किया जा चुका है। कलियर: परिवार के साथ जियारत करने आया एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गया है। जल पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। जनकपुरी नई दिल्ली निवासी शहजाद (23) स्वजन के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आया था। रविवार को जियारत करने के बाद परिवार के सभी लोग गंगनहर पर नहाने लगे। इसी दौरान गंगनहर में नहाते समय शहजाद पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बहता देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस के गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479