सुलतानपुर में मंगलवार को एक युवक सुबह साइकिल से गोमती पुल पर पहुंचा। यहां उसने सेल्फी ली और मोबाइल में स्टेटस लगाया।
सुलतानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता: प्रेमिका की बेवफाई से दुखी एक युवक ने मंगलवार को गोमती नदी में छलांग लगाई थी। नदी में कूदने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें उसने प्रेमिका की बेवफाई की बात कहीं थी। गोमती नदी में कूदे युवक का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह बल्दीराय के बढ़नपुर निवासी राहुल यादव घरवालों को बिना कुछ बताए साइकिल से निकले।उनकी साइकिल, मोबाइल व चप्पलें गोमती नदी के पुल पर मिलीं। नदी में कूदने की आशंका से पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद अयोध्या से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। देरशाम तक उसने भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह से ही एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी मेराज हुसैन के नेतृत्व में आरक्षी आकाश कुमार, सुधीर राय व राजदीप चौहान युवक के छोटे भाई सचिन को साथ लेकर नाव से गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।टीम नौगवातीर पुल के आगे तक गई। इसके बाद वापस लौट रही थी। इसी बीच खादर बसंतपुर गांव के पास नदी में शव बहता दिखाई पड़ा, जिसे नाव के जरिए घाट तक लाया गया। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही युवक के फोन में मिले वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। कारण नदी में कूदने से पहले राहुल ने वीडियो बनाया था जिसमें उसने प्रेमिका द्वारा बेवफाई की बात कही थी। वायरल वीडियो में वह एक लड़की से प्रेम संबंध होने और उसके द्वारा धोखा देने की बात कह रहा है। इसके साथ ही वह अपने इस गुनाह के लिए मम्मी-पापा से माफी भी मांगी।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479