Dhanbad Encounter: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मुथूट डकैती कांड को अंजाम देने आया था अभिषेक, हुआ ग‍िरफ्तार

बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकार्प में डकैती कांड में चालक की भुमिका निभाने वाला अभिषेक को पुलिस गिरफ्तार कर धनबाद लाई है। 

क्राइम इंडिया संवाददाता, धनबाद : बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकार्प में डकैती कांड में चालक की भुमिका निभाने वाला अभिषेक को पुलिस गिरफ्तार कर धनबाद लाई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस शुक्रवार को उस आइटेन वाहन ( डीएल 3सी बीएफ 9195) को भी समस्तीपुर से जब्त कर लायी है। यह वाहन अभिषेक के बहनोई के घर में था जो समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में रहते है। पुलिस ने अभिषेक के बहनोई को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पुछताछ जारी है। अभिषेक के बहनोई ने बताया कि अभिषेक उसके पास वाहन खड़ा कर चला गया था। बताया कि कुछ दिन के बाद वह इसे लेकर जाएगा। गौरतलब हो कि अभिषेक पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अभिषेक से शुक्रवार को ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने पुछताछ की है। अभिषेक पुलिस को बार – बार यह बोल रहा है कि गाड़ी उसने अपने नाम पर फाइनेंस करवाई थी। मगर गाड़ी में जो नंबर प्लेट है वह पुष्पेंद्र गुप्ता के नाम से है। हालांकि पुलिस पुष्पेंद्र गुप्ता को भी ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। पुलिस की मानें तो अभिषेक बार – बार अपना बयान बदल रहा है। वह पुलिस को बरगलाने की कोशिश में जुटा है। अभिषेक कुमार काफी अच्छी गाड़ी चलाता है। इसलिए उसे इस गिरोह में शामिल किया गया था। वह इस गैंग के साथ कई डाका कांड में चालक की भुमिका निभा चुका है। इसी वर्ष दो जून को वैशाली जिला के महुआ बाजार में स्थित श्रीकृष्ण ज्वैलर्स में हुए डाका कांड में भी इसने चालक की भुमिका निभाई थी। इससे पूर्व वर्ष 2017 में बंगाल के बाटा नगर में भी हुए लूट कांड में इसने ड्राइवर की भुमिका निभाई थी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This