पटना के अस्पताल में शराब पिलाकर नर्स से दुष्कर्म, कंपाउंडर ने बना लिया वीडियो; फिर होटल बुलाया

पटना के निजी अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गंदा काम करने के साथ वीडियो बनाने के मामले में आरोपित कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम इंडिया संवाददाता, पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपित कंपाउंडर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह लखीसराय जिले के महेशपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार भारती ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। नालंदा की रहने वाली 32 वर्षीय नर्स ने बताया कि वह कंकड़बाग सचिवालय कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। इसी अस्पताल में राजेश कंपाउंडर है। अस्पताल के निदेशक ने उसे रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दे रखा है। अप्रैल 2021 में राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे में आया। वह शराब की बोतल भी साथ लेकर आया था। उसने नर्स को भी शराब पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखा कर वह नर्स को ब्लैकमेल करता था। होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था। राजेश की हरकतों से वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। इसके बाद उसने साथ काम करने वालों को जानकारी दी और उनकी सलाह पर थाने में प्राथमिकी कराई। बता दें कि अप्रैल 2021 राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे में आया था। आरोपित के पास शराब की बोतल भी थी। आरोप है कि कंपाउंडर राजेश ने नर्स को शराब पिलाई और खुद भी पी। इसके बाद नशे में उसने नर्स के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। राजेश वही वीडियो दिखाकर नर्स को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसने नर्स को होटल बुलाया। होटल बुलाकर उसने कई बार नर्स के साथ दुष्कर्म किया। अंत में पीड़ित ने साथ काम करने वालों को घटना की जानकारी दी। तब जाकर एफआइआर हुई।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This