Delhi Crime: रेलवे स्टेशन से घर जा रहे बुजुर्ग के साथ आटो में चोरी, अटैची काटकर लाखों का सामान ले उड़े चोर

Delhi Crime दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक बुजुर्ग के साथ चोरी का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक बुजुर्ग के साथ चोरी का मामला सामने आया है। वृद्ध व्यक्ति शनिवार ट्रेन से उतरकर आटो में बैठे थे। इसी दौरान चोरों ने अटैची काटकर कब अपना हाथ साफ कर लिया, बुजुर्ग को इसकी भनक तक नहीं लगी। घर पहुंचकर उन्हें अपने साथ चोरी का पता चला। चोरोंं ने अटैची में रखे सोने की चेन, नकद समेत किमती वस्तुएं चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक, 74 वर्षीय पीड़ित वीएस वर्मा दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में परिवार रहते है। वह अपने पोते के साथ राजस्थान के कोटा में भतीजे की सगाई में शामिल होने गए थे। इसके बाद चार सितंबर को कोटा ट्रेन से वापस दिल्ली लौटे। इसी दौरान एक आटो चालक आया और वह उसकी आटो में बैठकर दिलशाद गार्डन के निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर चालक ने कहा ‌कि उसका आटो खराब हो गया। इसके बाद उसने बुजुर्ग और उनके पोते को दूसरे आटो में बैठा दिया। उस आटो में पहले से दो युवक बैठे थे। कुछ दूरी पर जाकर उस आटो चालक ने भी आटो खराब होने की बात कहकर दोनों को उतार दिया। इसके बाद उन्होंने तीसरा आटो किया और पोते के साथ घर पहुंचे। घर जाने के बाद उन्होंने अपनी अटेची देखी तो उनके होश उड़ गए। आरोपितों ने उनकी अटैची काटकर उसमें से सोने की चेन, 11 हजार रुपये नकद, घड़ी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। बुजुर्ग को शक है आटो वाले ने ही चोरी को अंजाम दिया है। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित वीएस वर्मा की शिकायत पर आनलाइन मामला दर्ज किया गया है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This