West Bengal Crime: विधाननगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, लोन दिलाने के नाम पर करते ठगी, महिलाओं को बनाते निशाना

West Bengal, राजधानी कोलकाता में एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है।

West Bengal कोलकाता, क्राइम इंडिया संवाददाता,। राजधानी कोलकाता में एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। इस बार विधाननगर कमिशनरेट की पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी कर फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए इस सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इसमें छह महिलाएं भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से कई लैपटॉप, दर्जनों मोबाइल और फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, ये गिरोह लोगों को सस्ते में लोन दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज, तस्वीर आदि ले लेते थे। फिर उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे। अधिकारी ने बताया कि ये लोग खासकर महिलाओं को टारगेट करते थे। इस गिरोह के जाल में फंसकर कई लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं। इसके बारे में कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद एक बिल्डिंग में मंगलवार को छापेमारी की गई, जहां पांचवें मंजिल पर चल रहे इस फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अब तक कितनों से ठगी की है। साथ ही इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह का मुख्य कार्यालय बेंगलुरु में है। वहीं कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में भी इस गिरोह के एक ठिकाने का पुलिस को पता चला है। बता दें कि हाल के महीनों में कोलकाता में एक दर्जन से ज्यादा फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ हो चुका है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This