Bengal News हसीन जहां के मुताबिक वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद बिहार से कोलकाता लौट रही थीं।
क्राइम इंडिया संवाददाता, Bengal News: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार तो जब वह बिहार से कोलकाता की यात्रा कर रही थीं, तब उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। हसीन जहां के मुताबिक वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद बिहार से कोलकाता लौट रही थीं। उन्हें कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस में एक ऊपरी बर्थ आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि वहां एक निचली बर्थ खाली थी और एक साथी यात्री के अनुरोध के बाद वह निचली बर्थ में शिफ्ट हो गई। मालदा स्टेशन के पास गुरुवार की देर रात एक टिकट चेकिंग स्टाफ वहां पहुंचा और उनके साथ बदतमीजी करने लगा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्टाफ सदस्य ने उनका मोबाइल भी फेंक दिया। बाद में उन्होंने फरक्का रेलवे पुलिस में इसकी शिकायत की।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479