Kolkata टालीवुड के फिल्म निर्देशक पर अभिनेत्री ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, फेसबुक पर स्क्रीनशाट पोस्ट कर लिख दी कहानी

उक्त अभिनेत्री ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा कि निर्देशक ने उनका यौन उत्पीड़न किया और कुप्रस्ताव दिया है।

क्राइम इंडिया संवाददाता, कोलकाता, Bengal News: महानगर के टालीवुड में एक बार फिर एक निर्देशक पर नई अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यही नहीं उक्त अभिनेत्री ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा कि निर्देशक ने उनका यौन उत्पीड़न किया और कुप्रस्ताव दिया है। उक्त निर्देशक का नाम बप्पा बताया गया है। वह फुटबालर मेहताब हुसैन की बायोपिक बना रहे हैं। फिल्म का नाम ‘मेहताब’ है। शुक्रवार की सुबह अचानक सुकन्या दत्ता नामक अभिनेत्री की फेसबुक पोस्ट सामने आया। उन्होंने फेसबुक पर निर्देशक के साथ अपने संदेशों के कुछ स्क्रीनशाट पोस्ट किए जिसमें यौन उत्पीड़न और कुप्रस्ताव की बातें है। सुकन्या ने ‘विजयिनी’,’दीप जले जाई’ जैसे कई बांग्ला टीवी सीरियल्स में काम किया है। दुर्गापूजा से पहले निर्देशक का पहला संदेश सुकन्या के पास पहुंचा था। सुकन्या ने दावा किया है कि बप्पा ने उनके साथ काम करने की पेशकश की थी। अभिनेत्री ने साथ ही लिखा है कि विभिन्न तरह से वह(बप्पा) बाहर मिलने की बात करते थे। ऐसा हुए एक सप्ताह हो गया। फिर उन्होंने बिना कानूनी मदद लिए अचानक एक हफ्ते बाद फेसबुक पर घटना के बारे में क्यों लिखा? इस सवाल पर एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने मुझे कई बार बाहर मिलने के लिए कहा है। मैं भी अभिनय करना चाहती थी। इसलिए एक दिन मैं उनसे उनके स्टूडियो के बाहर मिला। शार्ट फिल्म की चर्चा के बाद वह मुझे स्कूटी से गली के कोने में ले गए। इतना ही नहीं, निर्देशक ने अंतरंग और यौन दृश्यों में अभिनय का पूर्वाभ्यास करने की मांग की। हो सकता है कि उन्होंने कई लोगों से इस बारे में चर्चा की हो। क्योंकि गुरुवार को कई लोगों ने मेरा जिक्र करके मजाक करना शुरू कर दिया। तभी मैंने सोचा कि मेरे साथ जो हुआ वह सबको बता दूं। दूसरी ओर, निर्देशक बप्पा ने सुकन्या के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। निर्देशक का कहना है कि मैं सुकन्या को व्यक्तिगत रूप से बिल्कुल भी नहीं जानता। मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है। वह मेरा फेसबुक फ्रेंड भी नहीं है। अभी इस उद्योग में काम करना शुरू किया है। अगर आप मुझे बदनाम करते हैं, तो मुझे कानूनी कार्रवाई करनी होगी! आज (शुक्रवार) थोड़ा व्यस्त हूं, कल मैं थाने जाऊंगा। बताते चलें कि सुकन्या की शादी हो चुकी है। उनके पति मुंबई में संगीत की दुनिया से जुड़े हैं। पत्नी के साथ हुई इस तरह की घटना से वह काफी परेशान हैं। उनका बैरकपुर में एक रेस्टोरेंट है। सुकन्या इस रेस्टोरेंट को चलाने के अलावा शौक से अभिनय का भी काम करती हैं। उन्होंने हाल ही में अनुभव कांजीलाल के साथ एक म्यूजिक वीडियो का काम समाप्त किया है।अनुभव के पिता अंजन कांजीलाल द्वारा निर्देशित है। एक्ट्रेस के मुताबिक अनुभव की मां सुमना कांजीलाल ने इस घटना में बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसके बावजूद बप्पा माफी मांगने से इन्कार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर निर्देशक कानूनी कार्रवाई करता है, तो वह भी कार्रवाई करेगी।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This