काशी हिंदू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ डॉक्टर द्वारा ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने का मामल सामने आया है।
जागरण संवाददाता वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ डॉक्टर द्वारा ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने का मामल सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने लंका थाने में आरोपित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सुश्रुत छात्रावास ट्रामा सेंटर में रहने वाला डॉक्टर अजय गहलायन ब्लैकमेल और धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर नशीली दवा देकर जान से मारने की कोशिश किया। तंग आकर छात्रा ने इसकी जानकारी स्वजनों को दी। छात्रा के पिता ने लंका पुलिस को तहरीर देकर आरोपित अजय गहलायन के खिलाफ आईपीसी 376, 328, 506 के तहत केस दर्ज कराया है। छात्रा मूलरूप से सारण, बिहार की रहने वाली है। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान बातचीत हुई जिसके बाद दिसम्बर 2020 से लगातार जबरदस्ती शारीरीरिक संबंध बनाता रहा। लंका इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि छात्रा की पढ़ाई यहां से पूरी हो चुकी है। आरोप के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479