महिला ने कहा कि वह हार्ट की बीमारी से पीड़ित है इसलिए उसने ऐसा करने से मना कर दिया ।
जयपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता, ओम शुक्ला जयपुर, Rajasthan News। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 43 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। शहर के करधनी पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज करवाई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि मंगलवार को उसके पति ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने कहा कि वह हार्ट की बीमारी से पीड़ित है, इसलिए उसने ऐसा करने से मना कर दिया । इस पर पति ने उसके साथ मारपीट की। जबरन उसके साथ संबंध बनाए। पति ने उसे इतना मारा की वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसकी बेटी का कालेज से फोन आया तो उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इस पर बेटी के कहने पर वह करधनी पुलिस थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंची। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और पति के खिलाफ मारपीट की भारतीय दंड संहिता की धारा 323-341 में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479