देश में प्रसिद्ध राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में इस बार पशु मेले का आयोजन नहीं होगा।
जयपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता,ओम शुक्ला। देश में प्रसिद्ध राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में इस बार पशु मेले का आयोजन नहीं होगा। कार्तिक माह के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मेले में इस बार पशुओं की आवक नहीं होगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण पुष्कर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए थे । इस बार पशु मेले का आयोजन नहीं होगा । राज्य सरकार ने गायों में फैल रहे लंबी रोग और घोड़ों के गैलेंडर रोग के कारण पशु मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। इस बार केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में पशुओं व ग्रामीण लोगों की बड़ी संख्या में आवक नहीं होने से रौनक फीकी रहने के आसार है। जिला कलेक्टर अंश दीप ने बताया कि आध्यात्मिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टी से विख्यात इस पशु मेले में पशु आवक एवं पशु प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रतिबंधित रखा गया है। पहले पुष्कर मेला 26 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब लंपी रोग के कारण पशु मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर पशु मेले में देशभर से पशुपालक पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए आते हैं। जयपुर। राजस्थान में मिलावटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा,खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की की संयुक्त टीमों ने मिलावटियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया है। बृहस्पतिवार को जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य तेल की बिक्री करने वाली कंपनियों पर छापा मारा। यहां 16 हजार किलो से ज्यादा सरसों का तेल सीज किया है। वहीं एक अन्य स्थान पर कार्यवाही करते हुए 735 किलो ग्राम धनिया पाउडर भी सीज किया गया है। उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी और लक्ष्मीकांत कटारा की अगुवाई में टीम ने गोयल एडिबल कंपनी के यहां छापा मारा और सरसों के तेल के नमूने लेने के बाद 3600 किलोग्राम सीज किया गया । इसी तरह गोयल आयल एंड दाल मिल के ठिकानों पर छापा मारा गया जहां से हजार किलो सरसों का तेल सीज किया गया। साथ ही सूर्या इंटरप्राइजेज के यहां जांच करते हुए मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर का नमूना लिया।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479