अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने एक संदिग्ध साइकिल को खड़ा देखा उसकी तलाशी ली तो टायर से चांदी बरामद की गई।
जागरण संवाददाता, कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल सीमात के तहत 112वीं वाहिनी के जवानों उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करी को नाकाम करते हुए 4.630 किलोग्राम चादी के आभूषण को जब्त किया है, जिसे साइकिल के टायर में छिपाकर बांग्लादेश में तस्करी की जा रही थी। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि चांदी को बल की सीमा चौकी हाकिमपुर इलाके से जवानों ने जब्त किया। बीएसएफ के अनुसार, जब्त चादी की अनुमानित कीमत 1,96,923 रुपये हैं। अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने एक संदिग्ध साइकिल को खड़ा देखा, उसकी तलाशी ली तो टायर से चांदी बरामद की गई। चांदी को टायर के भीतर 17 छोटे-छोटे पैकेटों में छिपाकर रखा गया था, जो टेप से लिपटे हुए थे। बीएसएफ ने जब्त आभूषण को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय तेंतुलिया को सौंप दिया है। 112वीं वाहिनी के कमाडिंग आफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत- बाग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते तस्करी जैसे कामों में लिप्त लोगों को काफी मुश्किलों का अनुभव हो रहा है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72571
Total views : 74479