गाजियाबाद, क्राइम इंडिया संवाददाता। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित टीला मोड़ थानाक्षेत्र के हर्ष विहार द्वितीय में एलईडी टीवी फटने के 15 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे किशोर करन की भी मौत हो गई। वह 15 दिन से अस्पतात में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। इस हादसे में दो किशोर और एक महिला घायल हुई थी। महिला का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि बलास्ट की घटना में फाेरेंसिक जांच रिपोर्ट में भी टीवी फटने की पुष्टि हुई थी। जांच में बारूद का सबूत नहीं मिला था। पुलिस ने बताया कि एलईडी टीवी से ही विस्फोट हुआ था। जिस कमरे में टीवी फटा था पुलिस ने उस कमरे का ताला भी खोल दिया है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार का कहना है कि वह कभी भी टीवी नहीं खरीदेंगे। घटना के बाद कई पड़ोसियों ने भी अपने पुराने टीवी बेच दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हर्ष विहार द्वितीय में आटो चालक निरंजन परिवार के साथ रहते हैं। चार बेटों में सबसे छोटा 17 वर्षीय होमेंद्र दिल्ली की सुंदर नगरी कालोनी के स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। 4 अक्टूबर को होमेंद्र अपने दोस्त करन के साथ घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में था। मां ओमवती भी कमरे में काम कर रहीं थीं। अचानक दीवार पर लगा एलईडी टीवी तेज धमाके के साथ फट गया। कमरे में मौजूद तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। गंभीर हालत में तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने होमेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने जांच करने के लिए उस कमरे पर ताला लगा दिया था। पुलिस ने अग्निशमन विभाग से जांच कराने की बात कही थी लेकिन फारेंसिक जांच नहीं कराई थी। दैनिक जागरण ने फोरेंसिक जांच नहीं कराने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर पुलिस ने अगले दिन फारेंसिक जांच कराई। परिवार के लिए पुलिस ने कमरे का ताला खोल दिया है। बता दें कि घटना के बाद पड़ाेसियों ने पीड़ित परिवार पर दीपावली के लिए पटाखे बनाने का आरोप लगाया था।टीवी फटने की बात पर ज्यादातर पड़ोसी यकीन नहीं कर रहे थे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बारूद का साक्ष्य नहीं मिला था। पीड़ित के भाई ने पुलिस से बताया कि अब वह कभी टीवी नहीं खीरेंगे। उन्हें नहीं पता था कि टीवी भी फट सकता है। ऐसे में अब टीवी के नाम से ही डर लगता है। उन्होंने कमरा खोल दिया है लेकिन वह उसमें अभी कभी-कभी जा रहे हैं। मृतक हाेमेंद्र की मां ओमवती की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मां से घटना के बारे जानकारी की है। सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद कुछ पड़ोसियों ने अपने पुराने टीवी कबाड़ी को बेच दिए हैं।
Edited By : Rahman











Total Users : 72476
Total views : 74370