क्राइम इंडिया संवाददाता: महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर बनी भगदड़ जैसी स्थिति से एक शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दीपावली के अवसर पर घर जाने वाले मुसाफिरों की भारी भीड़ के कारण शनिवार को रेलवे स्टेशन पर अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ. वहीं, इस हादसे के लेकर रेल प्रशासन का कहना है कि मारे गए व्यक्ति की तबीयत पहले से खराब थी. उसे टीबी की बीमारी थी. दरअसल, दीवाली पर घर जाने की होड़ में पुणे रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. भीड़ का काबू करने के लिए रेलवे पुलिस के अधिकारी भी वहां मौजूद किए गए थे. शनिवार को वीकेंड होने और दीवाली के त्योहार के चलते स्टेशन पर उम्मीद से ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई. इसी दौरान पुणे एक यात्री ट्रेन में जल्दी की होड़ में स्टेशन पर भगदड़ मच गई. भगदड़ के कारण 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए.
Edited By : Rahman











Total Users : 72473
Total views : 74367