सुशील मोदी को हत्‍या की धमकी देने वाला लगा पटना पुलिस के हाथ, पहले भी कर चुका है ऐसे ही कारनामे

पटना, क्राइम इंडिया संवाददाता। भाजपा के राज्यसभा सदस्‍य एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में सुदिप्‍तो कुमार राय से पूछताछ हो रही है। कदमकुआं थाने की पुलिस पश्चिम बंगाल के बर्धमान से सुदिप्तो कुमार राय को प्रोडेक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सुदिप्तो आसनसोल (बंगाल) की जेल में बंद था। पटना पुलिस उसके खिलाफ 29 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आसनसोल जेल भेजा था। उसने स्थानीय कोर्ट की कर्मी को फंसाने के लिए उसके नाम से धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपित के खिलाफ पश्चिम बंगाल में छह से अधिक केस दर्ज है। 20 सितंबर 2022 को डाक के माध्यम से पूर्व उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा पत्र भेजा गया था। कदमकुआं थाने की पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पत्र पर चंपा सोम निवासी पूर्वा बर्धमान का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी अंकित था। पटना पुलिस ने पश्चिम बंगाल स्थित बर्धमान जिला जाकर सत्यापन किया। जांच में पता चला कि जिस चंपा सोम के नाम पर से पत्र भेजा गया था वह स्थानीय कोर्ट में क्लर्क की कार्य करती है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि संबंधित कोर्ट में वकालत कर रहे सुदिप्तो कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। इसी विवाद के कारण मुझे फंसाने एवं परेशान करने के लिए मेरे नाम से धमकी भरा पत्र भेजा था। बताया कि उन्हें अंग्रेजी लिखना और पढ़ना भी नहीं आता। यहां तक कि हस्ताक्षर भी बंग्ला में करती हूं। सुशील कुमार मोदी को जानती भी नहीं, तो धमकी कैसे दे सकती हूं। फिर बर्धमान कोर्ट के ला क्लर्क अस्मत शेख से भी पूछताछ की गई तो बताया कि पूर्व में भी सुदिप्तो कुमार ने उनके नाम से मुजफ्फरपुर जेल को उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजा था। बप्पा चटर्जी को फंसाने के नाम से भी सुदिप्तो के द्वारा पत्र भेजकर फंसाने की कोशिश किया है। इसी संदर्भ में आसनसोल साउथ थाना में 23 अगस्त 2022 को केस हुआ था। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This