बरेली में मासूम के साथ दरिंदगी पर नहीं पसीजा पुलिस का कलेजा, दास्तां सुनकर एसएसपी ने दिया आदेश, लिखा मुकदमा

बरेली, क्राइम इंडिया संवाददाता।   बरेली में पड़ोस में रहने वाले एक युवक की पांच साल के बच्चे पर दरिंदगी की निगाह थी। मौका मिलते ही उसने बच्चे को जबरन गोदी में उठाया और घर में ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे की चीख सुनकर नाना ने उसे बचाया। मासूम के साथ डेढ़ माह पहले घटी इस कुकर्म की घटना पर पुलिस का कलेजा नहीं पसीजा, लेकिन दर्दभरी दास्तां सुनकर एसएसपी को रहम आया। उनके आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिखा। इसके साथ ही बच्चे ने बाल कल्याण समिति को भी अपने बयान दर्ज कराए हैं। मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी का है। पीड़ित जुड़वां भाईयों में से एक है। उसका भाई अपने माता पिता के पास रहता है। जबकि पीड़ित अपने नाना नानी के यहां रहता। दोनों के घर के बीच में कुछ ही दूरी है। पांच सितंबर को पीड़ित बच्चा अपने नाना के घर से मां के पास जा रहा था। आरोप है कि पांच सितंबर को वह अपने नाना के घर से मां के पास जा रहा था। तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाले आरोपित युवक ने उसे जबरन उठा लिया। आरोप है जब बच्चे ने चीखने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा लिया। जिसके बाद आरोपित उसे अपने घर ले गया। जहां उसने मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर उसके नाना दौड़कर आरोपित के घर पहुंचे। जहां उन्होने उसके चंगुल से बच्चे को बचाया। इस मामले में जब पीडित परिवार ने पुलिस को आरोपित के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस का कलेजा नहीं पसीजा। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। जिसके बाद परिवार के लोग पीड़ित बच्चे के साथ एसएसपी के पास पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी को बच्चे के साथ हुई दर्दभरी दास्तां सुनाई। जिसे सुनकर एसएसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए। जिसके बाद पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया। बाल कल्याण समिति के मुताबिक, बच्चे के मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि हुई है। बुधवार को समिति ने बच्चे के बयान दर्ज करने के बाद उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से बच्चा अब तक सदमे से उबर नहीं पाया हैं।

Edited by : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This