प्रयागराज, क्राइम इंडिया संवाददाता। प्रयागराज जनपद में गौहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई युवती के साथ अस्पताल के डाक्टर ने अश्लील हरकत कर दी। युवती के शोर मचाने पर डाक्टर उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने घूरपुर थाने में डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डाक्टर ने आरोप को झूठा कहा है। घूरपुर क्षेत्र के गौहनिया स्थित नर्सिंग होम में लालापुर इलाके की एक युवती अपने परिवार के लोगों के साथ इलाज कराने के लिए गई थी। आरोप है कि डाक्टर ने दवा का पर्चा लिखकर युवती के साथ मौजूद परिवार के लोगों को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए भेज दिया। आरोप है कि इधर, जब युवती अकेले रह गई तो उसे आपरेशन थिएटर में ले जाकर डाक्टर युवती के साथ अश्लील करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो डाक्टर छोड़कर भाग निकला। परिवार के लोग कुछ देर बाद मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस आये तो लड़की ने उन्हें डाक्टर की करतूत के बारे में बताया। यह सुनते ही घरवाले स्तब्ध रह गए। वे अस्पताल में गुस्सा जताने के बाद बेटी को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे और डाक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। उधर, यह भी बताया गया कि आरोपित डाक्टर पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाकर समझौता करने के प्रयास में लगा है जबकि डाक्टर का कहना है कि बिरादरी वाद में झूठा आरोप लगाया गया है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72473
Total views : 74367