भोजपुर क्राइम : भोजपुर में गर्लफ्रेंड के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, परिजन बोले- कई लड़कियों से है उसका चक्कर

आरा, क्राइम इंडिया संवाददाता । भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में बुधवार की रात जहर से एक महिला की मौत हो गई। बाद में शव बरामद किया गया।घटना की सूचना मिलते ही अजीमाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका 26 वर्षीया  जूली देवी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी हितेश यादव की पत्नी थी । इधर मृतका के पिता नंदजी सिंह ने आरोप लगाया है कि पति का कई लड़कियों से चक्कर चल रहा था। कुछ माह पूर्व ही वो दूसरी लड़की को लेकर भागा था। मृतका के पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी जूली देवी की शादी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी हितेश यादव से वर्ष 2013 में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा उसके साथ बराबर मारपीट एवं उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर वह अधिकांश मायके ही रहा करती थी।  उन्होंने आरोप लगाया कि पति का कई लड़कियों से गलत संबंध है। कुछ माह पूर्व वह दूसरी लड़की को भी भगा ले गया था। इसको लेकर उनके द्वारा उस पर प्राथमिकी  भी की  गई थी। केस न्यायालय में चल रहा है। इसको लेकर उनकी बेटी मायके रह करती थी। इसी बीच उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। जिसको कारण वह पटना में रहकर अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे। इस बीच उसका पति व ससुराल वाले उनके घर आए और उसे वापस ससुराल ले गए। जिसको लेकर वह नाराज भी थे कि वह बिना पूछे क्यों चली गई। लेकिन उसे ससुराल ले जाने के बाद भी उसके पति व ससुराल वालों द्वारा उसके साथ फिर मारपीट की जाने लगी। इस दौरान बुधवार की रात फोन पर सूचना मिली की जहर खाने से उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर मृतका के स्वजन उसके ससुराल डीहरा गांव पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। दूसरी ओर मृतका के पिता नंदजी सिंह ने उसके पति हितेश यादव एवं ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए उसका रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत जहर खाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र ने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात आ रही कि पति ने दो शादी की थी। पति और पत्नी के विवाद में घटना घटित हुई है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This