नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार, एक घर में पति-पत्नी और घरेलू सहायिका की हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान पति समीर अहूजा, पत्नी शालू व घरेलू सहायिका सपना के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि लूटपाट के बाद तीनों लोगों की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से जांच की बात कह रही है। पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी जिला के हरिनगर स्थित घर में घरेलू सहायिका हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह 7.30 बजे काम पर आयी थी। घर पर पति-पत्नी और दो साल की बच्ची रहती थी। बताया जा रहा है कि घरेलू सहायिका के आने के बाद पांच की संख्या में बाइक सवार अपराधी घर में घुस गए और लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात के महज छह घंटे बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मृतक दंपति की 2 साल की बच्ची घर में सकुशल मिली है। घटना के बाद से ही डीसीपी समेत तमाम वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें करीब 9 बजे चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचे तो घर में तीन शव पड़े थे। तीनों के शरीर पर धारदार चीज से हमले के साथ साथ किसी भारी वस्तु से वार के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीम बनाई गई है। हर पहलूओं से जांच की जा रही है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72477
Total views : 74372