सुलतानपुर में घर के बाहर सो रही मूकबधिर महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

सुलतानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। गोमती नदी के किनारे बसे एक गांव में बोलने, सुनने में असमर्थ महिला को युवक ने हवस का शिकार बना डाला। उसने बीती शुक्रवार की रात तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता का मोबाइल भी उठा ले गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं लग सका है। स्थानीय कोतवाली के एक गांव में घनी आबादी के बीच मूक बधिर महिला अकेले ही रहती है। उसका पति भी दिव्यांग है और वह रोजी रोटी के लिए दूसरे जिले में रहता है। बेटा पड़ोस के जिले में काम करता है। शुक्रवार की रात महिला घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रही थी। उसी वक्त मुहल्ले का ही एक युवक पृथ्वीपाल आ धमका। उसने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी को घटना की जानकारी न दे सके, इसलिए उसका मोबाइल भी चुरा ले गया। गांव की घनी आबादी में हुई इस घटना की जानकारी से इलाके के लोग सन्न हैं। पीड़िता बेहद गरीब है। कच्चा घर भी उसका ठीक से नहीं बना हुआ है। इसी वजह से वह रोजाना टिन शेड के नीचे सोती थी। रात में ही करीब तीन बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। पीड़िता के बेटे को इसकी जानकारी मिली तो वह भी घर आ पहुंचा। उसने कोतवाली पहुंच मामले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This