जयपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता। राजस्थान की राजधानी जयपुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय पड़ौसी किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले जाकर किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंची। आरोपित किशोर बच्ची की मां को देखकर फरार हो गया । बच्ची का अस्पताल में उपचार करवाया गया है। विद्याधर नगर थाने में पीड़ित बच्ची की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक मनोज शर्मा कर रहे है ।पुलिस थाना अधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी 38 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके घर के पास ही रहने वाला 16 वर्षीय आरोपित किशोर उसकी छह साल की बच्ची को सोमवार दोपहर बाद बहला-फुसलाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72473
Total views : 74367