सीवान : प्रेम प्रसंग में घर से भागी बहन पर भाई सरताज ने पुलिस के सामने चलाई गोली, मची अफरातफरी

सिवान, क्राइम इंडिया संवाददाता। बिहार के सिवान में बहन का प्रेम एक भाई को इस कदर नागवार गुजरी की उसने पुलिस के सामने ही अपनी ही बहन पर फायरिंग कर दी। वर्दी वालों के सामने गोली चलने के बाद सब सन्न रह गए। खबर के मुताबिक सिवान के सराय ओपी परिसर में गुरुवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जबकि प्रेम प्रसंग में भागी युवती पर उसके भाई ने पुलिस वालों के सामने ही फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली मिस होने के कारण कोई अनहोनी की घटना नहीं हुई। वहीं हरकत में आई पुलिस उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक शरताज सैफी बताया जाता है। बताया जाता है कि सराय ओपी क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उस युवक के साथ दो महीने पूर्व फरार हो गई थी। इस मामले में युवती के स्वजन द्वारा ओपी में सीएसपी कर्मी अरविंद राम पर बहला-फुसलाकर युवती के अगवा करने की प्राथमिकी कराई गई थी। इसके बाद पुलिस अपहृता एवं अपहर्ता की तलाश कर रही थी। तभी गुरुवार को अपहृता फर्द बयान देने ओपी पहुंची। इसकी भनक मिलते ही युवती का भाई शरताज लोडेड पिस्तौल लेकर ओपी पहुंच गया और उस पर गोली चला दी। संयोग रहा कि गोली मिस कर गई जिससे युवती की जान बच गई। इस मौके पर पुलिस ने उस युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जाएगा। पकड़े गये युवक के पास से एक पिस्तौल, चार गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।

Edited by : Rahman

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This