पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता, सईद अनवर। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी में मंगलवार तड़के एक घर में भयावह आग लग लग गई। बिराटी के महाजाति इलाके में दो मंजिला मकान में लगी इस आग की घटना में वृद्ध पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां भी झुलस गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में विद्युत बनर्जी (59) और उनके 92 वर्षीय बुजुर्ग पिता विजय कुमार बनर्जी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक वह पूर्व रेलकर्मी थे। आग की सूचना मिलने पर दमकल के दो इंजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे के करीब लगी। सूचना के बाद जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो आग से झुलसे घर में मौजूद तीनों लोगों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आग से झुलसी विद्युत बनर्जी की बुजुर्ग मां का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी जब मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में तीनों यानी वृद्ध दंपती और उनका बेटा सो रहे थे। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने मकान में आग देख तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। तब तक स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाना शुरू किया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।
Edited By : Rahman











Total Users : 72476
Total views : 74370