Bhagalpur : नीलम से नजदीकियां दूरी में बदली तो बेरहम हो गया शकील, काट डाले महिला के स्तन, हाथ और कान

भागलपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता, सईद अनवरपीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी निवासी अशोक यादव की पत्नी नीलम देवी (42) की बेरहमी से शनिवार को हत्या कर दी गई। उसके कत्ल का आरोप उससे काफी नजदीक रहे पीरपैंती के मोहम्मद शकील पर आया है, जिसने नीलम से नजदीकी रिश्ता बना रखा था, लेकिन नीलम से अचानक पारिवारिक दबाव में दूरी बना लेने पर बेरहम हो गया। नीलम को इस बात का शायद भान नहीं रहा होगा कि शकील ने अंदर ही अंदर उसे मार डालने की योजना बना रखी होगी। उसे छोटी दिलौरी स्थित गांव जाने के रास्ते मे ही रोक कर काबू में किया फिर पहले हाथ, स्तन, कान काट डाले फिर शरीर के अन्य कई हिस्से पर गंभीर घाव दिए और उसे तड़पता छोड़ भाग निकला। नीलम को गंभीर हालत में पहले रेफरल अस्पताल पीरपैंती फिर वहां स्थिति ज्यादा बिगड़ जाने पर भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अधिक खून निकल जाने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। उधर पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शकील की गिरफ्तारी के लिए पीरपैंती बाजार, शेरमारी, राजगंज आदि जगहों पर छापेमारी कर रही है। पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि नीलम और शकील के खेत का सिमाना एक ही जगह था। इसलिए नीलम के घर शकील का आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान दोनों काफी नजदीक हो गए थे। उन दोनों की नजदीकी से नीलम के घर वाले नाराज हो नीलम को भला-बुरा कह दिया था। शकील को भी चेतावनी देकर घर आने से मना कर दिया था। फिर शकील ने नीलम से संपर्क बनाने का जब भी प्रयास किया, वह उसे टाल दी रही थी। नीलम से हो रही उपेक्षा से वह कुपित हो गया था। फिर उसने धारदार हथियार से नीलम को कत्ल करने के इरादे से बेरहमी से उसके अंगों पर वार पर वार कर काटता चला गया। धारदार हथियार से मारकर हाथ, कान और स्तन तक काट डाले। जख्मी अवस्था में देख लोगों ने पीरपैंती थानाध्यक्ष को सूचना दी। जख्मी अवस्था में महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने मायागंज मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। रेफरल अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले चिकित्सक डा. कृष्णा ने बताया कि महिला के दोनों हाथ कटे थे, स्तन कटा हुआ था, पीठ और दोनों कान कटे हुए थे। देखने से प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। उसकी स्थिति नाजुक होने पर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This