Hazaribagh : पुलिस लाइन में जवान के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती की गला रेतकर हत्या

हजारीबाग, क्राइम इंडिया संवाददाता: हजारीबाग पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में जवान परशुराम कुमार के साथ लिव-इन में रह रही युवती रिंकी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव क्वार्टर से बरामद किया गया है। घटना रात 8:00 से 9:00 के बीच की बताई जा रही है। बताया जाता है कि रिंकी कुमारी पुलिस लाइन से महज 300 मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर काम करती थी। वहीं पलामू निवासी पुलिस जवान परशुराम कुमार हजारीबाग में पदस्थापित है। परशुराम कुमार की पत्नी का निधन भी कुछ माह पहले संदिग्ध अवस्था में हुआ था। इसके बाद से वह पेट्रोल पंप कर्मी रिंकी कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा घटना के बाद परशुराम कुमार ने बताया कि वह गिनती के लिए लाइन में गया था। लाइन से लौटने के बाद जब कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला पूरी तरह संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में परशुराम कुमार की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। दोनों की 4 बेटियां नानी के घर में रहती हैं।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This