नासिक, क्राइम इंडिया संवाददाता : महाराष्ट्र के नासिक में एक निजी अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने महिला डॉक्टर को और उसकी प्रेमिका को डांटने पर कथित तौर पर कैंची से वार कर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार देर रात गंगापुर रोड इलाके में स्थित निम्स अस्पताल में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़ित डॉक्टर सोनल दराडे ने वार्ड बॉय और उसकी प्रेमिका को डांटा। इससे नाराज वार्ड बॉय ने उसके गले और पेट पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।” उन्होंने कहा कि डा. दरादे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।” अधिकारी ने कहा कि उनकी हालत में सुधार होने और मामले में आगे की जांच जारी रहने के बाद डॉ. दरादे का बयान दर्ज किया जाएगा।
Edited By : Rahman











Total Users : 73285
Total views : 75406