सीतापुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : पुलिस ने रविवार को कहा कि बिसवां थाना क्षेत्र में रात भर अपने कमरे के अंदर गैस हीटर चालू रखने के बाद दम घुटने से एक परिवार के चार सदस्यों की नींद में मौत हो गई। बिसवां के अंचल अधिकारी अभिषेक प्रताप अजय ने कहा, “मामला तब सामने आया जब स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि रविवार सुबह परिवार के घर पर दूधवाले की दस्तक का कोई जवाब नहीं मिल रहा था।” पीड़ितों की पहचान 35 वर्षीय आसिफ, पास के एक मदरसे में क्लर्क, उसकी पत्नी शगुफ्ता, 32 और उनके बच्चों जैद (3) और मायरा (2) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पूरा परिवार बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। प्रताप ने कहा कि उन्हें बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ठंडी रात में गैस हीटर को चालू रखने के कारण यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौत पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।
Edited By : Rahman











Total Users : 73294
Total views : 75421