मथुरा : पत्नी की हत्या, प्रेमी संग भागने पर दर्ज कराया था सामूहिक दुष्कर्म का केस, बयान पलटने की देती थी धमकी

प्रेमी के विरुद्ध परिवार के दबाव में आकर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने वाली सोनिया अब अपने बयान से पलटने की धमकी देती थी। साथ ही अपने पति के विरोधियों के संपर्क में भी थी। सोनिया को उसके माता-पिता और पति समेत अन्य स्वजन ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी थी। इसलिए माता-पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। बड़ी बहन भी उसकी आदत के चलते नाराज रहती थी। शाम को आरोपित के रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, उसके बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव विसेराकलां निवासी मुकेश ने गांव भाहई निवासी पवन के साथ अपनी बड़ी बेटी संगीता और छोटी बेटी सोनिया का विवाह गंगाराम के साथ मार्च 2016 में किया था। दोनों रिश्ते में चाचा-ताऊ हैं। सोनिया का एक सात साल का बेटा प्रिंस और तीन साल की बेटी रिया है। सोनिया और जितेंद्र उर्फ जीतू (25) के बीच में प्रेम संबंध हो गए थे। गंगाराम और पवन दोनों ही सोनिया को रोकते थे। सोनिया एक बार जितेंद्र के साथ भाग गई, लेकिन कुछ दिन बाद ही लौट आई। इसको लेकर गंगाराम और जितेंद्र के परिवार के बीच रंजिश पनप गई थी। करीब दो साल पहले रात को पवन लापता हो गया और दूसरे दिन उसका शव गांव से दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। संगीता को शक था, उसके पति की मृत्यु सोनिया के कारण ही हुई है। इसलिए संगीता सोनिया से नाराज हो गई और उसने पवन के छोटे भाई वीरेंद्र के साथ दूसरा विवाह कर लिया। पवन की मृत्यु के मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। दूसरी बार सोनिया जितेंद्र के साथ फिर भाग गई और दस महीने बाद लौट कर आई। इधर, सोनिया से प्रेम संबंध होने के कारण जितेंद्र की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। सोनिया ने अपने पति और स्वजन के दबाव में आकर जितेंद्र समेत अन्य लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा थाना रिफाइनरी में लिखाया था। पुलिस ने जनवरी में जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संगीता ने बताया, इससे पहले सोनिया को उसके माता-पिता ने भी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर उन्होंने सोनिया से रिश्ता तोड़ लिया था। आरोपित प्रेमी के जेल जाने के बाद सोनिया जितेंद्र उर्फ जीतू पक्ष के लोगों से संपर्क रखने लगी थी। मजिस्ट्रेट के समक्ष पूर्व में दिए अपने बयान से पलटने और प्रेमी के पक्ष में बयान देने की धमकी पति को दे रही थी। सोनिया की हत्या के बाद उसके शव को लेने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ था, लेकिन शाम को गंगाराम के परिवार के लोग और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उसकी बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। शव रिश्तेदार ले गए।मरने वाली महिला ने लिखाए मुकदमा में अभी न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसकी विवेचना जारी है। आरोपित की गिरफ्तारी के पुलिस की पांच टीम लगाई हैं। उसके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश जारी है।-मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी.

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This