नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर एक महिला के पास से 1200 ग्राम कोकेन बरामद हुआ है। कस्टम विभाग के अधिकारी का दावा है कि बरामद कोकेन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 18 करोड़ रुपये कीमत है। आरोपित महिला मूल रूप से नाइजीरिया की रहने वाली है। आरोपित महिला इथियोपिया की राजधानी आदिस अबाबा से उड़ान संख्या ईटी 866 से नई दिल्ली पहुंची थी। यहां उतरने के बाद जब इसके सामान की जांच की गई तो उसमें से 1200 ग्राम कोकेन बरामद हुआ। कस्टम अधिकारी आरोपित महिला से पूछताछ कर यह पता करने में जुटे हैं कि क्या तस्करी के इस मामले में और भी कोई लोग शामिल है या नहीं। यह भी पता किया जा रहा है कि यह खेप किसके लिए लाई गई थी।
Edited By : Raees Khan











Total Users : 73277
Total views : 75393