पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता। बंगाल के श्रम मंत्री मलय घटक ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में कामगारों व श्रमिकों की सुविधा के लिए छह नए ईएसआई अस्पताल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया व उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में 100- 100 बेड के दो अस्पताल तैयार हो गए हैं। बाकी मुर्शिदाबाद के तारापुर के अलावा खडग़पुर, झालदा व श्यामनगर में अस्पताल बन रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सियालदह व आसनसोल में ईएसआई अस्पताल को अपग्रेड किया जा रहा है। सियालदह में 300 बेड जबकि आसनसोल ईएसआइ अस्पताल को 500 बिस्तरों वाले अस्पताल में अपग्रेड किया जा रहा है। मंत्री ने इस दौरान बताया कि मुर्शिदाबाद के तारापुर में केंद्र द्वारा अस्पताल बनाया जा रहा था, लेकिन बीच में ही काम रोक दिया गया। इसे राज्य सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। घटक ने बताया कि वर्तमान में राज्य में ईएसआई अस्पतालों की संख्या 14 है। बता दें कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) के तहत बीमित श्रमिकों व उनके परिवारों का ईएसआई अस्पतालों में मुफ्त में इलाज होता है।
Edited By : Raees Khan











Total Users : 72555
Total views : 74461