नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का रविवार सुबह निधन हो गया। वाराणसी के होटल में उनका शव पंखे से लटका पाया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस वाराणसी में ‘नायक’ की शूटिंग के लिए आई हुई थीं। वह सारनाथ के एक होटल में रुकी थीं। अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा होगा। अभिनेत्री ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया। आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम ‘तू जवान हम लइका’ था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा ‘बुलेट पर राजा’ जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था। म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘वीरों के वीर’, ‘मुझसे शादी करोगी’ सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया। 26 मार्च को आकांक्षा दुबे के निधन की खबर आई, और इसी दिन उनका लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ। मौत से एक दिन पहले ही आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस म्यूजिक एल्बम के आज रिलीज होने की जानकारी दी थी।
Edited By : Raees khan











Total Users : 72554
Total views : 74460