मैनपुरी : भाजपा नेता के नाबालिग पुत्र की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में घटना, एक आरोपित गिरफ्तार

मैनपुरी, क्राइम इंडिया संवाददाता । प्रधान के चुनाव से उपजी रंजिश ने एक बच्चे की जान ले ली। प्रधान पति ने भाजपा नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है, पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने प्रधान पति को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज हुआ है। थाना बेवर क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी पूर्व प्रधान सुखराम राजपूत भाजपा के जिला मंत्री हैं। गांव की प्रधान निकिता गुप्ता के पति अनुपम गुप्ता के साथ उनकी चुनाव को लेकर रंजिश है। गुरुवार रात गांव में उपेंद्र के घर मंडप की दावत थी। उपेंद्र ने दोनों पक्षों को आमंत्रित किया था। सुखराम परिवार सहित पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे अनुपम गुप्ता भी अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आमने-सामने आने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अनुपम गुप्ता पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सुखराम के मुताबिक अनुपम ने पहले उन्हें जान से मारने की कोशिश की तो वे भाग कर पास ही एक घर में छिप गए। इस पर अनुपम ने पास ही खड़े उनके 11 वर्षीय पुत्र सनी के कंधे में गोली मार दी। जिससे सनी घायल होकर गिर गया। यह देख हमलावर फरार हो गए। सनी को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुखराम ने अनुपम गुप्ता उसके साथी रमन, रूपेंद्र, अरविंद और पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ बेवर विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपित अनुपम गुप्ता को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को तलाश किया जा रहा है।

Edited By : Raees khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This