मध्य प्रदेश : 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, घटना का बनाया वीडियो 7 के खिलाफ मामला दर्ज

मध्य प्रदेश, क्राइम इंडिया संवाददाता : रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार कर वीडियो बनाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की घटना 25 दिन पहले हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि इसका एक वीडियो रविवार को सामने आया। दोनों पीड़ित जिनकी उम्र 14 और 16 साल है, जंगल में बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। तभी वहां घूम रहे कुछ लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी दी कि अगर लड़कियों ने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। सोनकर ने कहा, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों का पता लगाया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा उन्हें धमकाए जाने से वे डर गई, इसलिए उन्होंने इस संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं की। पीड़ितों और उनके परिवारों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की और बाद में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ वीडियो शूट करने और इसे प्रसारित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This