West Bengal कोलकाता में दसवीं के दो छात्रों की अपहरण के बाद हत्या की घटना के बाद अब बीरभूम के इलमबाजार में इंजीनियरिंग के एक छात्र की अपहरण के बाद हत्या की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में हाल में (माध्यमिक) दसवीं के दो छात्रों की अपहरण के बाद हत्या की घटना के बाद राज्य के बीरभूम जिले के इलमबाजार में इंजीनियरिंग के एक छात्र की अपहरण के बाद हत्या की घटना प्रकाश में आई है। छात्र का नाम सैयद सलाउद्दीन है। उसके पिता से 30 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। माना जा रहा है कि फिरौती नहीं मिलने पर ही अपहर्ताओं ने छात्र की गला रेत कर हत्या कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि दुर्गापुर में एक निजी इंजीनियरिंग कालेज के 22 वर्षीय छात्र सैयद सलाउद्दीन शनिवार दोपहर से लापता था और उसका शव इलमबाजार थाना के चौपहारी जंगल से से बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि सलाउद्दीन 10 सितंबर को अपने मित्र के साथ बाहर गया था। बताया गया है कि उसके पिता को शनिवार दोपहर एक फोन काल आया था और उनसे 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।माना जा रहा है कि फिरौती नहीं देने पर अपहरणकर्ताओंने छात्र की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया है। मामले में पुलिस ने मृत छात्र के एक मित्र शेख सलमान को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद तथा कथित तौर पर फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि सलाउद्दीन के पिता का इलाके में स्टोन क्रशिंग (पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े करने वाली) इकाइयां हैं। गौरतलब है कि कोलकाता के बागुईहाटी इलाके में पिछले दिनों माध्यमिक (दसवीं) के दो छात्रों अभिषेक नस्कर और अतनु दे की अपहरण के बाद हत्या की घटना प्रकाश में आई थी। इस घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।











Total Users : 71637
Total views : 73148